फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

ग्राहकों को दुकानदार नहीं दे रहे बिल

Fri, 13 Nov 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। बिलासपुर में कई दुकानदार ग्राहकों को बिना बिल के ही टरका रहे हैं। ग्राहक हजारों का सामान खरीद रहे हैं, लेकिन उन्हें दुकानदार की तरफ से पक्के बिल नहीं दिए जा रहे। दुकानदार सेल टैक्स बचाने के चक्कर में ग्राहकों को केवल एस्टीमेट का बिल थमा रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन में खरीदारी जोरों पर है। इसलिए थोड़ी सावधानी की भी जरूरत है। कोई भी सामान खरीदते समय रसीद के साथ वारंटी व गारंटी कार्ड के साथ पक्का बिल जरूर लें। त्योहारी सीजन में ज्यादातर दुकानदार सेल टैक्स बचाने के चक्कर में एस्टीमेट का बिल देते हैं। ग्राहक यह भी देख लें कि कैश मेमो में शर्तें, नियम, टिन नंबर और टैक्स अंकित है की नहीं। अगर आप पक्का पर्चा लेंगे तो खराब माल पर कहीं भी शिकायत कर सकते हैं। गड़बड़ी पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। जिला में सेल टैक्स बचाने वाले व्यापारियों पर संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर कुछ व्यापारी व दुकानदार ग्राहकों को बिना बिल के सामान बेच रहे हैं। अगर कोई ग्राहक बिल मांगता है तो उन्हें कच्चा बिल बनाकर दे देते हैं। सादे कागज पर कुल कीमत की पर्ची या फिर एस्टीमेट का बिल दे दिया जाता है। बिना कैश मेमो के उपभोक्ता किसी तरह का क्लेम नहीं कर सकते। कैश मेमो उपभोक्ता के पास खरीद का प्रमाण होता है। उत्पाद में किसी तरह की गड़बड़ी पर ग्राहक उपभोक्ता फोरम में भी शिकायत कर सकता है। जिला बिलासपुर में त्योहारी सीजन में व्यापारी व दुकानदार ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बिल नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ग्राहकों शिव और चंदन ने बताया कि अगर दुकानदार से बिल मांगते हैं तो वह मना कर देते हैं। एक छोटे से कागज पर कुल सामान का जोड़ करके दे देते हैं। अगर सामान में गड़बड़ पाई जाती है तो वही दुकानदार यह बोल देते हैं कि यह सामान उनकी दुकान से नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed