फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

15 तक बिजली बिल जमा कराओ वरना कटेंगे कनेक्शन

Fri, 06 Nov 2020 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बिजली बोर्ड की ओर से बार-बार सूचित करने के बावजूद कुछ उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब बिजली बोर्ड ने बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित कर दी है। अगर उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

घुमारवीं बिजली बोर्ड डिवीजन एक में कई उपभोक्ता हैं जो बिलों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं। डिवीजन एक में कुल उपभोक्ता 11,788 हैं। इनमें घरेलू उपभोक्ता 10,312 और व्यावसायिक 1,476 हैं। कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बिलों का भुगतान नहीं किया है। सरकार के लाखों रुपये दबाकर बैठ हैं। इनको कई बार सूचित भी किया गया है। बिजली बोर्ड ने अब चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 नवंबर तक बिलों का भुगतान नहीं किया तो बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीओ नरेश रणौत ने बताया कि बार-बार सूचना देने पर भी कुछ उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अगर 15 नवंबर तक बिलों का भुगतान नहीं किया तो बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed