फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

वार्षिक भाड़ा वृद्धि न होने से ट्रक ऑपरेटरों को लाखों का नुकसान

Sat, 09 May 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। पहली अप्रैल से वार्षिक भाड़ा वृद्धि न मिलने से ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसीसी प्रबंधन और बीडीटीएस सभा के बीच सीमेंट ढुलाई के लिए एक अनुबंध हुआ है। सभा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर, सदस्य चंदू राम ठाकुर, कुलदीप गौतम, प्रदीप ठाकुर, पवन कौशल, विनय वर्मा और कमल किशोर ने कहा कि वार्षिक भाड़ा वृद्धि न होने के कारण ऑपरेटरों को हिमाचल और डायरेक्ट पार्टी सीमेंट ढुलान में लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल से अनुबंध के मुताबिक भाड़ा वृद्धि होती है। मई महीना शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब या डंप के लिए ढुलान कार्य पर एसीसी प्रबंधन द्वारा ट्रक ऑपरेटरों को एरियर के रूप में राशि दी जाती है। लेकिन हिमाचल और डायरेक्ट पार्टी के लिए हो रहे सीमेंट ढुलान का एरियर नहीं मिलता है। इससे ऑपरेटरों को लाखों रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण गाड़ियां खड़ी रहने से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सभा के प्रधान और एसीसी प्रबंधन से मांग की है कि शीघ्र सालाना किराया वृद्धि लागू किया जाए ताकि ऑपरेटरों को आर्थिक शोषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed