{"_id":"6638c76cdee8dceff2080b5c","slug":"children-recited-mantras-and-vedas-related-to-the-life-of-lord-baba-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-116894-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बच्चों ने भगवान बाबा के जीवन से जुड़े मंत्रों और वेदों का किया उच्चारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बच्चों ने भगवान बाबा के जीवन से जुड़े मंत्रों और वेदों का किया उच्चारण
विज्ञापन
-श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने ईश्वरम्मा दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री सत्य साईं सेवा संगठन बिलासपुर की ओर से ईश्वरम्मा दिवस पर औहर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों ने भगवान बाबा के जीवन से जुड़े नाटक, सत्य साईं भजन, मंत्रों और वेदों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में स्टेट बाल विकास को-ऑर्डिनेटर अर्चना मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ईश्वरम्मा दिवस के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने यह दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है इसकी जानकारी सभी को दी। उन्होंने बच्चों से अपने माता-पिता की आज्ञा का हमेशा पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भगवान बाबा ने अपनी माता जी की आज्ञा के अनुसार ही अपना जीवन जिया और उनके ही आदेशानुसार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। कार्यक्रम में स्टेट यूथ को-ऑर्डिनेटर (महिला) डॉ. शिवरंजनी, जिला अध्यक्ष प्यारे लाल जनेऊ, जिला यूथ कोऑर्डिनेटर (पुरुष) अतुल शांडिल, जिला यूथ कोऑर्डिनेटर (महिला) मीनाक्षी और अन्य वरिष्ठ साईं भक्त भी उपस्थित रहे।