{"_id":"6586c9d73033e107840ac42a","slug":"children-need-culture-based-education-surendra-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10562-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता : सुरेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मेन मार्केट में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर मेन मार्केट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संस्कृति भवन में मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाटी, रामायण पर आधारित लघु नाटक, झांसी की रानी के जीवन पर आधारित नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्याध्यापिका रंजना शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने सभी को स्कूल की गतिविधियों से परिचित करवाया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्या भारती के जिला शैक्षणिक प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों में प्रदान की जा रही शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति में जानबूझकर ऐसी त्रुटियां डाली गई हैं, जिससे बच्चों में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्ता युक्त और चारित्रिक विकास से संबंधित शिक्षा प्रदान की जा रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परविंदर शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोमिला राठौर, नीलम ठाकुर, निर्मला, सुनीता, अरुणा शर्मा, महेंद्र शर्मा, तरुण टाडू, वंदना शर्मा, आशा किरण, मदन और अन्य उपस्थित रहे।