फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   children in fever at bilaspur hospital

टायफाइड और वायरल फीवर की चपेट में नौनिहाल

Thu, 13 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 13 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
children in fever at bilaspur hospital
hospital - फोटो : अमर उजाला

मौसम के बदलते मिजाज और दूषित पानी की वजह से जिला में नौनिहाल वायरल फीवर और टायफाइड की चपेट में आ रहे हैं। हालत यह है कि अस्पताल में एक बेड पर दो-दो बच्चों का उपचार चल रहा है। ऐसे में जहां बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है तो वहीं मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वायरल फीवर के बढ़ते मामलों की वजह से जिला अस्पताल में अचानक ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी इस तरह मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में ओपीडी की में मरीजों की संख्या 120 तक पहुंच चुकी है। चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों की दस्तक के साथ ही बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। वहीं पानी को भी उबालकर पीएं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से दो दिन पूर्व ही दो चिकित्सक इस्तीफा दे चुके हैं। ऐेसे में पहले ही अस्पताल में डॉक्टरों की कमी चल रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या में इजाफा होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पहले ही लापरवाही के कारण एक बच्चे और गर्भ में एक शिशु की मौत हो चुकी है। डॉ. सतीश ने बताया कि अस्पताल में इन दिनों वायरल फीवर और टायफाइड के मामले अधिक आ रहे हैं। इस वजह से एक बेड पर दो बच्चों को मजबूरी में भर्ती किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज 100 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed