फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children danced to Himachali and Punjabi songs

Bilaspur News: हिमाचली और पंजाबी गानों पर झूमे बच्चे

Mon, 25 Dec 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Children danced to Himachali and Punjabi songs
- शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता का पहला वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में संयुक्त निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर डॉ. सुभाष चंद पराशर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती और गणेश वंदना से की। इसके बाद बम-बम भोले, लव यू जिंदगी, सपने रे सपने, हिमाचली, राजस्थानी और पंजाबी गीतों पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद संगीत अध्यापक सतीश कुमार ने पंजाबी गीत तू माने या न माने दिलदारा असां तै तैनू रब मनया गीत प्रस्तुत कर सबका मन माह लिया। मुख्य अतिथि ने होनहार स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत से ही बच्चे जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों और अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में शुरू से ही जिदंगी में अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। माता पिता अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने का प्रयास करें। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन दिनेश चंदेल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र कुमार, सचिव पंकज चंदेल, अमित चंदेल, प्रधानाचार्य देशराज, दलेल सिंह चंदेल, सोनू चंदेल, प्रियंका, अंशुल वर्मा, बैंक प्रबंधक सुनील चंदेल, अभिनव कपिल, सुकुमार, कैप्टन अनंत राम, सोहन सिंह चंदेल और सतीश चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed