{"_id":"676eb793a6f678dde8074745","slug":"children-and-teachers-received-holiday-information-upon-reaching-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-129185-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बच्चों और अध्यापकों को स्कूल पहुंचने पर मिली छुट्टी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बच्चों और अध्यापकों को स्कूल पहुंचने पर मिली छुट्टी की जानकारी
विज्ञापन
10 बजे के बाद बच्चे स्कूल से लौटे घर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर घोषित हुआ अवकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई। हालांकि स्कूलों में बच्चों और अध्यापकों को यह सूचना स्कूल पहुंचने के बाद मिली।
जिले भर में बच्चे और अध्यापक स्कूलों में पहुंच गए थे। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना भी हो चुकी थी। स्कूल की प्रार्थना सभा में भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मौन रखा गया। साथ ही बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताया गया। इसके बाद बच्चे अपनी कक्षाओं में चले गए थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को छुट्टी की जानकारी मिली। इसके बाद बच्चों को स्कूल से छुट्टी की गई। इससे बच्चों को थोड़ी बहुत परेशानी भी उठानी पड़ी। इसके अलावा कुछ सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंच गए थे जिन्हें भी बाद में इसकी सूचना मिली। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे घर के लिए निकल गए। हालांकि जो बच्चे दूर के क्षेत्रों से स्कूल आते हैं उन्हें बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं छोटे बच्चों को भी स्कूल से घर भेजने में समस्या हुई। उधर उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग जोगिंद्र राव ने बताया कि जैसे ही छुट्टी की सूचना मिली, वैसे ही स्कूलों को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद बच्चों को घर भेजा गया।