फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chetra mela in shahtali

चैत्र नवरात्रों के पहले दिन शाहतलाई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
chetra mela in shahtali
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों का शुभारंभ करते एसडीएम। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मास के मेले शुरू शुरू हो गए हैं। चैत्र संक्रांति और मेले के पहले दिन बाबा के दरबार में रौनक देखने को मिली। करीब 20 हजार भक्तों ने शीश नवाकर मन्नत मांगीं।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने रविवार को 12 से 2 बजे तक मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइज मशीन लगाई गई है। तलाई के दुकानदार बृज लाल, कोमल सोनी, ईश्वर दास, जरनैल सिंह, चमनलाल, कर्म चंद, राजकुमार, सुशील कुमार का कहना है कि पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। लेकिन पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ने से भय भी सताने लगा है।
विज्ञापन

उधर, मंदिर न्यासी विजय कुमार शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष बंदना कुमारी ने बताया कि मंदिर को सैनिटाइज किया जा रहा है। सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पार्किंग, शौचालयों, स्नानागारों की भी सफाई करके सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 28 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी और 90 होमगार्ड चप्पे-चप्पे में तैनात किए गए हैं। उधर मेला अधिकारी एवं झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। हर दिन 12 से 2 बजे तक सैनिटाइजेनशन का कार्य किया जाएगा। मंदिर परिसर में लगी ग्रीलों की भी लगातार सफाई की जा रही है। रविवार को थर्मल स्क्रीनिंग की गई। किसी भी श्रद्धालु का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed