फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cheated of more than 20 lakh rupees in the name of getting visa

Bilaspur News: वीजा दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी

Thu, 23 Apr 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cheated of more than 20 lakh rupees in the name of getting visa
घुमारवीं में दो लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज बनाकर युवक से ठगे लाखों रुपये
पीड़ित के नाम पर लिया लोन, खरीदी महिंद्रा थार
खाली कागजों और चेक पर हस्ताक्षर करवाकर किया दुरुपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने के नाम पर एक बड़े ठगी गिरोह की करतूत सामने आई है, जिसमें एक युवक से 20 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली गई। मामले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जहां आरोपियों ने फर्जी कंपनियों और दस्तावेजों का सहारा लेकर युवक का विश्वास जीता और उसे झांसे में लिया।

पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज शिकायत के अनुसार जिला हमीरपुर के गांव घुमार्थ, डाकघर धंगोटा, तहसील ढटवाल निवासी निशांत ठाकुर ने बताया कि अभिषेक कुमार शर्मा गांव पंतेहड़ा, तहसील घुमारवीं और मुनीश शर्मा अधिवक्ता, निवासी घुमारवीं ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कृष्वी इंटरनेशनल कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और शिमला ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे दिखाए, जिससे उसका भरोसा जीत लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर उससे कुल 20 लाख 41 हजार 364 रुपये की राशि विभिन्न माध्यमों से हासिल कर ली। लेकिन न तो उसे वीजा दिलाया गया और न ही कोई प्रक्रिया पूरी की गई। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने उसे टालना शुरू कर दिया। मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपियों ने युवक के नाम पर धोखे से बैंक से ऋण भी ले लिया और उस पैसे से महिंद्रा थार वाहन खरीद लिया। साथ ही उसके नाम से बैंक खाता खुलवा कर उसका दुरुपयोग किया। युवक का आरोप है कि उससे खाली कागजों और चेक पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिनका बाद में गलत इस्तेमाल किया गया और उस पर संपत्ति को लेकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह गंभीर प्रकृति का मामला है और इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लेनदेन के रिकॉर्ड, बैंक खातों, दस्तावेजों की सत्यता और अन्य तथ्यों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed