फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Charging station ready at Ghumarwin bus stand; public transport to get a new boost.

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे में चार्जिंग स्टेशन तैयार, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई गति

Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Charging station ready at Ghumarwin bus stand; public transport to get a new boost.
घुमारवीं बस अड्डे में तैयार इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन। संवाद
एक साथ चार बसों को चार्ज करने की सुविधा
विज्ञापन

13 नई ई-बसों के संचालन की तैयारी तेज
दूसरा चार्जिंग स्टेशन भी जल्द होगा स्थापित
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। घुमारवीं बस अड्डे में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके तहत, दो चार्जिंग स्टेशनों में से एक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरा स्टेशन भी शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा। यह पहल न केवल यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा योगदान साबित होगी।
घुमारवीं बस अड्डे में स्थापित किया जा रहा यह चार्जिंग स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसका निर्माण इस प्रकार किया गया है कि एक समय में दो इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सके। जब दोनों चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह से चालू हो जाएंगे, तो एक साथ चार बसों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 90 से 95 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन

यह चार्जिंग स्टेशन केवल स्थानीय डिपो की बसों तक सीमित नहीं रहेगा। अन्य डिपो से आने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी आवश्यकता पड़ने पर यहां चार्जिंग कर सकेंगी। इससे घुमारवीं भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक महत्वपूर्ण चार्जिंग हब के रूप में उभरने की क्षमता रखता है। चार्जिंग स्टेशन के सुचारू और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विद्युत ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। इसके लिए विशेष क्षमता वाला विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जो चार्जिंग प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संचालित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 नई ई-बसों का संचालन: यात्रियों को मिलेगी प्रदूषण मुक्त सुविधा
जानकारी के अनुसार, घुमारवीं सब डिपो को जल्द ही 13 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन बसों को क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को न केवल आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि यह प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा भी प्रदान करेगी। ई-बसों के संचालन से ईंधन पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी, जो निगम के लिए एक आर्थिक लाभ होगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।


कोट:
घुमारवीं सब डिपो के लिए 13 नई इलेक्ट्रिक बसें मंजूर हुई हैं। इनके संचालन के लिए दो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। एक स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और विद्युत ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया है। दूसरा चार्जिंग स्टेशन भी जल्द तैयार कर लिया जाएगा। - जयपाल मन्हास, बस अड्डा प्रभारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed