फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chandan trees cutting case

वन काटुओं ने रात के अंधेरे में काट दिए चंदन के 8 पेड़

Sat, 29 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
chandan trees cutting case
बिलासपुर। धौलरा के समीप वन काटुओं ने चंदन के आठ पेड़ काट दिए। लेकिन वन काटु चंदन के पेड़ों को साथ ले जाने में सफल नहीं हुए। वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि 15 जनवरी को वन रक्षकों की एक टीम लखनपुर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान उनको नाले से पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दीं। वन रक्षकों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन वन रक्षकों को आता देखकर मौके से करीब 10 लोग भागते हुए देखे गए। अंधेरा और धुंध होने के चलते वन रक्षकों की टीम किसी को पहचान नहीं पाई। वन रक्षकों ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद विभाग ने 12 दिन तक चंदन के 10 टुकड़ों को उस जगह पर ही रखे रखा। लेकिन कोई भी वन काटु पेड़ों को ले जाने के लिए नहीं आया। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed