{"_id":"6116aef38ebc3ee04147e258","slug":"challan-of-four-dhaba-owners-for-the-use-of-polythene-bilaspur-news-sml380365525","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण अष्टमी नवरात्रों के दौरान श्री नयना देवी मंदिर क्षेत्र में 18 दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण अष्टमी नवरात्रों के दौरान श्री नयना देवी मंदिर क्षेत्र में 18 दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खाद्य निरीक्षकों ने श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान शुक्रवार को श्री नयना देवी मंदिर क्षेत्र में 18 दुकानों का निरीक्षण किया।
विभाग की टीम इन दिनों लोग यहां पर औचक निरीक्षण कर रही है, ताकि पूजा सामग्री सहित अन्य चीजों के दाम अधिकतम मूल्य से अधिक न वसूले जाएं। इस दौरान दुकानों में मूल्य सूचियां चेक की गईं।
इस दौरान जिन दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं पाई गई, उन दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की निरीक्षकों की ओर से हिदायत दी गई।
निरीक्षकों ने बताया कि इस दौरान लगभग सभी दुकानों पर रेट लिस्ट पाई गई और श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले भोजन का भी निर्धारित मूल्य ही लिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने होटलों और ढाबों में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को लेकर भी निरीक्षण किया और ढाबों और होटलों में प्रदेश में प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग की भी जांच की । पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले विभिन्न 4 ढाबा मालिकों और एक दूध विक्रेता का चालान किया गया और मौके पर ही 7500 रुपये की चालान राशि वसूल की गई। निरीक्षण के दौरान ढाबा मालिकों को सफाई का विशेष ध्यान रखने सहित शुद्ध खाना उपलब्ध करवाने की हिदायत दी गई। निरीक्षकों की इस टीम में खाद्य निरीक्षक घुमारवीं विनोद कपिल और खाद्य निरीक्षक झंडूता अमित कुमार शामिल रहे।