फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chalan

बिना नंबर बिलासपुर पहुंची दो गाड़ियों के पुलिस ने काटे चालान

Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
chalan
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा चौक पर वीरवार दोपहर को पुलिस ने पूछताछ के लिए दो गाड़ियों को रोका। जब उनकी छानबीन शुरू की तो पता चला कि उनमें से एक गाड़ी तो बिना नंबर की ही थी। लेकिन दूसरी गाड़ी पर भी नंबर पूरा नहीं लिखा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे बिलासपुर बस अड्डा चौक पर गुजरात नंबर की दो गाड़ियां पहुंची। वहीं ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक इंचार्ज जगदीश सैनी ने दोनों गाड़ियों को पूछताछ के लिए रोका। वहीं उन्होंने इस दौरान पाया कि दोनों ही गाड़ियों पर नंबर नहीं है। एक पर तो नंबर लिखा ही नहीं था। वहीं दूसरी गाड़ी पर भी अधूरा नंबर था। जब उक्त लोगों से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने एक माह पहले ही नई गाड़ी ली है। जिसके कारण इसका नंबर नहीं मिला है। वहीं जब सैनी को उक्त लोगों की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने सदर थाना प्रभारी प्रोबेशनर डीएसपी अजय ठाकुर को इसकी सूचना दी। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन लोगों से पूछा कि कहां जा रहे हैं तो उन्होंने बताया कि वे गुजरात से कुल्लू कैंसर की दवाई लेने जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास चेक किए तो उन सबके पास बने थे। वहीं यह कर्फ्यू पास 14 मई तक वैध हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के नंबर को लेकर एमवीआई एक्ट के तहत चालान काट कर उन्हें आगे जाने दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed