फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Center responsible for the political situation arising in the state: Yasin

प्रदेश में उपजे राजनीतिक हालातों के लिए केंद्र जिम्मेदार : यासीन

Mon, 11 Mar 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Center responsible for the political situation arising in the state: Yasin
-उपायुक्त के माध्यम से एनएसयूआई ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक सोमवार को बिलासपुर में हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।

एनएसयूआई के राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा कि आज प्रदेश में जो भी राजनीतिक हालात उपजे हैं उसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। एक तरफ प्रदेश सरकार प्रदेश के महिला,कर्मचारी, छात्रों सहित हर वर्ग के लिए साहसिक फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री हरित विकास योजना जैसे छात्र वर्ग के फैसले ले रही है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने आपदा के समय तो हिमाचल को कोई वित्तीय सहायता नहीं दी, लेकिन अब प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश की जा रही है। इसी संदर्भ में एनएसयूआई बिलासपुर ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार अलग-अलग प्रदेशों में विपक्ष के नेतृत्व वाली सरकार को असंवैधानिक और अनैतिक तरीके से गिराने की कोशिश कर रही है जोकि संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इससे न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है, बल्कि लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास कम हो रहा है। राष्ट्रपति से आग्रह किया कि देश एवं प्रदेश के लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे इसके लिए खरीद फरोख्त की राजनीति को खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस दौरान नितिन चड्डा, रीतिका, तोहिद, रितिक सोनी, जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed