फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Celebrated Guru Purva by doing Shabad Kirtan in JNV Kothipura

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में शबद कीर्तन कर मनाया गुरु पूर्व

Mon, 27 Nov 2023 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Guru Purva by doing Shabad Kirtan in JNV Kothipura
- स्कूल में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में गुरु पर्व (गुरु नानक देव जी की जयंती) मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने शबद कीर्तन भी प्रस्तुत किया।


पंजाबी भाषा के अध्यापक अमरीन सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन और गुरु पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने नाम जपो कीरत करो व वंड छको अर्थात् परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करके खाओ और परमात्मा ने हमें जो दिया है उसे बांट कर खाओ का संदेश दिया है। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतरना चाहिए। इस अवसर पर हुस्नप्रीन ने गीत, राजदीप कौर ने कविता प्रस्तुत की। समारोह में गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित लघु पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि हमारा गुरु नानक देव जी की जयंती को मनाना तभी सार्थक सिद्ध होगा जब हम उनके बताए हुए रास्ते को अपनाकर संपूर्ण प्राणी मात्र का भला करते हुए परोपकार करते रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed