फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CBSE syllabus will be taught in six government schools of the district

Bilaspur News: जिले के छह सरकारी स्कूल पढ़ाया जाएगा सीबीएसई सिलेबस

Thu, 25 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 11:31 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के छह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को अब सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। इन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक सुविधाएं शुरू होंगी। इससे ग्रामीण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और निजी स्कूलों पर निर्भरता घटेगी।

विज्ञापन
CBSE syllabus will be taught in six government schools of the district

विस्तार

डिजिटल क्लासरूम, छात्रों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निजी स्कूलों पर घटेगी निर्भरता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के छह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की आधिकारिक सूची जारी की है। अब इन सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। सीबीएसई से जुड़े जिले के वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं, वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला हटवाड़, वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला तलाई, वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुखाला शामिल हैं। इन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा पैटर्न पर पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी तैयारी और मजबूत होगी। राज्य सरकार की शिक्षा क्रांति योजना के तहत उठाया गया यह कदम ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे निजी स्कूलों पर निर्भरता कम होगी और ड्रॉपआउट दर में गिरावट आएगी। स्थानीय अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समितियों ने भी इस पहल का स्वागत किया। कहा कि अब उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

इनसेट
प्रधानाचार्यों को बैठक के लिए बुलाया शिमला
बताते चलें कि सरकार ने छह स्कूलों की अधिसूचना जारी की है। इनमें वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं भी शामिल हैं। सरकार बिलासपुर, घुमारवीं के कि छात्र और कन्या स्कूलों को क्लब करने की तैयारी में है। लेकिन फिलहाल बिलासपुर और घुमारवीं के छात्र और कन्या स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बैठक के लिए शिमला बुलाया गया है। उसके बाद ही सारी परिस्थिति फाइनल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed