फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CBSE examinations started, 370 children of class XII appeared in the district

Bilaspur News: शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षाएं, जिले में बारहवीं के 370 बच्चों ने दी परीक्षा

Fri, 24 Feb 2023 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
CBSE examinations started, 370 children of class XII appeared in the district
जिले में बनाए गए हैं छह परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो गईं। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के 370 बच्चों ने परीक्षा दी। जिले में परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुरक्षित और सही ढंग से करवाई गई। सभी बच्चे परीक्षा केंद्रों में समय पर पहुंचे और परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई।

परीक्षा कोऑर्डिनेटर डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा सही समय पर शुरू हुई। सभी विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू हुई और 1:30 बजे खत्म हुई। उन्होंने बताया कि जब पेपर के बारे में बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य था। बारहवीं कक्षा की अगली परीक्षा 28 फरवरी को होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि इसी प्रकार बच्चों को परीक्षा केंद्रों पर समय से भेजें, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सोमवार से दसवीं की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। इसके लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed