{"_id":"67ed25c1686ba06fc008d89c","slug":"cattle-fair-tomorrow-in-state-level-summer-festival-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134694-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में कल पशु मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में कल पशु मेला
Wed, 02 Apr 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
-दुधारू पशुओं की श्रेणी में प्रथम रहने वाले पशु के मालिक को मिलेगा इनाम
-मेले में 5 अप्रैल को किया जाएगा डॉग शो का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव के तहत 4 अप्रैल को पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इसमें पशुपालकों को अपनी उत्कृष्ट नस्ल के दुधारू एवं अन्य पशुओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
पशु मेले का आयोजन उपमंडलीय पशु चिकित्सालय परिसर घुमारवीं में किया जाएगा। इसमें क्षेत्र भर के पशुपालक अपने उत्तम नस्ल के पशुओं के महत्व को उजागर करेंगे। मेले में भाग लेने वाले पशुओं की गुणवत्ता, दूध उत्पादन क्षमता और शारीरिक बनावट के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं के मालिकों को इनाम दिया जाएगा। दुधारू पशुओं की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त करने वाले गाय व भैंस के मालिक को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बीटल नस्ल की बकरियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं के मालिकों को दो हजार रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं, गाभिन पशुओं की श्रेणी में प्रथम आने वाले पशुओं के मालिकों को चार हजार रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, अन्य भाग लेने वाले किसानों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
पशु मेले के अगले दिन 5 अप्रैल को एक विशेष डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों के कुत्ते भाग लेंगे, जहां उनकी ट्रेनिंग, व्यवहार और कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यह मेला पशुपालकों के लिए एक शानदार अवसर है, जहां वे अपने पशुओं की गुणवत्ता प्रदर्शित कर सकते हैं और उन्हें सम्मानित कराया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक पशुपालकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की, ताकि पशुपालन के क्षेत्र में जागरुकता बढ़े और किसान पशुपालकों को नई जानकारी उपलब्ध हो।