फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Case registered against postmaster for embezzling RD's money

आरडी के पैसे गबन करने पर पोस्टमास्टर के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 06 Jun 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against postmaster for embezzling RD's money
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर में वरिष्ठ अधीक्षक डाक विभाग हमीरपुर की शिकायत पर दयोथ के पोस्टमास्टर पर पैसे के गबन का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रारंभिक छानबीन करने के बाद दयोथ के पोस्टमास्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला पुराना था लेकिन अब इसकी पुष्टि होने पर विभाग ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर वर्ष 2015 से लोगों से उनकी आरडी के पैसे ले लेता था तथा संबंधित पासबुक पर एंट्री करके बाकायदा मोहर भी लगाता था। लेकिन संबंधित पैसे को डाकघर के कागजों में नहीं दर्शाता था और न ही इनको आरआईसीटी सॉफ्टवेयर में चढ़ाता था। आरोप है कि पोस्टमास्टर ने कई लोगों से पैसे लिए लेकिन उन्हें ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में नहीं चढ़ाया। जिस कारण लोगों को चूना लग रहा था। संबंधित डाकघर का पोस्टमास्टर अभी तक 72,550 रुपये लोगों के आरडी के गबन कर चुका है। इसका पता उस समय लगा जब लोगों की आरडी पूरी हुई और वे अपना पैसा लेने के लिए मुख्य डाकघर बिलासपुर आए। यहां पर उनकी पासबुक के हिसाब से कंप्यूटर पर हिसाब-किताब नहीं मिला। जिस पर विभाग ने इस धोखाधड़ी की छानबीन की तो पाया कि संबंधित पोस्टमास्टर ने ही हेराफेरी की है। जिस पर संबंधित पोस्टमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने और उससे संबंधित पैसा वसूलने के लिए मुख्य डाकघर बिलासपुर द्वारा हमीरपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधीक्षक हमीरपुर ने पुलिस थाना सदर को संबंधित पोस्टमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने का शिकायत पत्र दिया। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पोस्टमास्टर विजय सिंह के विरुद्ध थाना सदर में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा इस मामले की छानबीन सब इंस्पेक्टर प्रियंका नेगी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed