फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Case filed against former MLA's son in Sadar police station

सदर के पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज

Thu, 06 Aug 2020 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former MLA's son in Sadar police station
बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुद्वारा मार्केट के एक दुकानदार की शिकायत पर एक पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नेता के बेटे ने गत दिवस रात के समय अपने प्लॉट में जेसीबी और टिपर चलाने पर पड़ोसी ने आपत्ति जताई थी। इस पर पूर्व विधायक के बेटे ने गाली गलौच करने के साथ ही उसकी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की गुरुद्वारा मार्केट में दुकान करने वाले विशाल गुप्ता ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया है कि उसने लगभग सात साल पहले कोठीपुरा क्षेत्र के चंगर प्लासनी में मकान खरीदा था। वह अपने परिवार के साथ उसी जगह पर रहता है। उसके मकान के साथ पूर्व विधायक की जमीन भी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विशाल ने बताया कि गत 1 अगस्त को राजपुरा निवासी उसका दोस्त इशान खान उसे ईद की बधाई देने आया था। उसने दोस्त से जेसीबी और टिपर के शोर के बारे में बात की। रात करीब 10 बजे वह ईशान के साथ गाड़ी में उनसे बात करने गया। इसी दौरान पूर्व विधायक का बेटा टिपर चालक के साथ स्कूटी पर बैठकर आए और दोनों ने गालियां देते हुए स्कूटी से नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी ने पत्थर मारकर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इशान ने गाड़ी पीछे की, लेकिन उससे पहले उक्त लोगों ने गाड़ी का एक ओर का शीशा भी तोड़ दिया। वे लोग बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे। उसके बाद भी 7 लोग उनके घर के आसपास मंडराते रहे। ऐसे में उसे और उसके परिवार को उक्त लोगों से जान का खतरा है।
उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed