फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Carloti won the block level Kahlur Volleyball Championship

Bilaspur News: करलोटी ने जीती खंड स्तरीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप

Thu, 08 Jan 2026 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Carloti won the block level Kahlur Volleyball Championship
घुमारवीं में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: आयोज
फाइनल में एसआईवीटी घुमारवीं को दी मात
विज्ञापन

चेतना संस्था की ओर से आयोजित हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। चेतना संस्था की ओर से घुमारवीं में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता में करलोटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। एसआईवीटी घुमारवीं की टीम उपविजेता रही, जबकि मरहाणा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता करलोटी टीम को 26 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 16 हजार रुपये व ट्रॉफी, जबकि तीसरे स्थान पर रही मरहाणा टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब करलोटी टीम के खिलाड़ी दिव्यांशु को मिला, जिन्हें 7500 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि राजेंद्र गर्ग (पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री) और चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्यातिथि और प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में घुमारवीं खंड की 26 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अब चयनित टीमें आगामी जिला स्तरीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। जिला स्तर पर विजेता टीम को 61 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये व ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री नवीन शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चंदेल, चेतना संस्था के निदेशक अरुण शर्मा, मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed