{"_id":"67b1d1f13c065252de0b5119","slug":"car-overturns-in-dadhol-driver-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132148-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल में कार पलटी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल में कार पलटी, चालक घायल
Sun, 16 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार । संवाद
- हादसे से पहले एक अन्य कार से भी टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल चौक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ी एक कार भी क्षतिग्रत हो गई। हादसा शनिवार देर रात को हुआ।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10:00 बजे के करीब गांव ननावां जिला हमीरपुर के राजीव कुमार अपनी कार से चंडीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह दधोल चौक के समीप पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से टकरा कर पलट गई। जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक को बाहर निकाला और भराड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार दिया गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कोई राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था। भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आगामी कार्रवाई की जा रही है।