{"_id":"62a77b2aa9336916131e2a50","slug":"car-burnt-bilaspur-news-sml4120328186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से कार और 100 बीघा भूमि में पेड़-पौधे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से कार और 100 बीघा भूमि में पेड़-पौधे राख
विज्ञापन
झंडूता उपमंडल के अंतर्गत धनथर गांव में जली कार। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत डमली के ज्वाह जंगल और धनथर गांव में निजी घासनी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक कार और करीब 100 बीघा भूमि पर लगे पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, कार मालिक ने झंडूता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सोमवार दोपहर को धनथर गांव में निजी घासनी में आग लग गई। देखते-देखते ही आग रिहायशी इलाके तक जा पहुंची। सड़क किनारे टीन की शेड में खड़ी धनथर निवासी मनोज कुमार की कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
वहीं, ज्वाह जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सड़क तंग होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके से करीब एक किलोमीटर खड़ी हो गईं। अग्निशमन कर्मियों ने मनोज कुमार, रसील सिंह, रंजीत सिंह, अमृतलाल, सावित्री देवी, रजनी देवी और अन्य लोगों के साथ मिलकर करीब तीन घंट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 100 बीघा जंगल जल गया।
विज्ञापन
वन सुरक्षा कर्मी मनजीत ने बताया कि नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि धनथर गांव में आग की चपेट में आने से एक कार जल गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।