{"_id":"67b09d6e8e8b3132f903cecf","slug":"campus-interview-for-the-posts-of-marketing-telesales-executive-on-22nd-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-132125-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मार्केटिंग, टेलीसेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों पर कैंपस इंटरव्यू 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मार्केटिंग, टेलीसेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों पर कैंपस इंटरव्यू 22 को
Sat, 15 Feb 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
-साक्षात्कार में केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बजाज कैपिटल लिमिटेड द्वारा मार्केटिंग एवं टेलीसेल्स एक्जीक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती के लिए 22 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू होगा।
यह सभी पद बजाज कैपिटल लिमिटेड के घुमारवीं स्थित कार्यालय के लिए भरे जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा स्नातक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 12,000 रुपये से 16,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो वित्तीय सेवाओं और मार्केटिंग क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। भर्ती प्रक्रिया में 18 से 28 साल तक की आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 22 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश रोजगार पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का इस पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। इंटरव्यू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।