फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets learnt the tricks of disaster management and fire fighting

Bilaspur News: कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन और अग्निशमन के गुर

Sun, 19 Jul 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cadets learnt the tricks of disaster management and fire fighting
डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में निशानेबाजी का अभ्यास करते हुए कैडेट
बिलासपुर डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक एनसीसी नौसैनिक प्रशिक्षण शिविर में करवाया अभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित 1 हिमाचल प्रदेश नौसैनिक एनसीसी इकाई के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-235) के चौथे दिन आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

दिन की शुरुआत योग एवं शारीरिक व्यायाम से हुई। इसके बाद आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, अग्निशमन अभ्यास तथा अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान 5वीं बटालियन होमगार्ड के कंपनी कमांडर बाबू राम शर्मा एवं उनकी टीम ने अतिथि प्रशिक्षक के रूप में कैडेट्स को आगजनी और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों की तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से कार्य करना ही सबसे प्रभावी बचाव है। शिविर के दौरान कैडेट्स को निशानेबाजी (फायरिंग) का भी अभ्यास कराया गया। इससे उनमें आत्मविश्वास, एकाग्रता और हथियारों के सुरक्षित संचालन संबंधी व्यावहारिक ज्ञान विकसित हुआ। कमांडिंग अफसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को हर प्रकार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का साहस, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ सामना करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे प्रशिक्षण कैडेट्स को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं।

डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में निशानेबाजी का अभ्यास करते हुए कैडेट

डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में निशानेबाजी का अभ्यास करते हुए कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed