{"_id":"65a51bd7a4a3cc6c97047459","slug":"by-controlling-mafia-provided-employment-to-local-people-vikas-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11750-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया पर लगाम लगाकर, स्थानीय लोगों को दिलाया रोजगार : विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया पर लगाम लगाकर, स्थानीय लोगों को दिलाया रोजगार : विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोले, भाजपा विधायक को रास नहीं आ रहा लोगों को रोजगार मिलना
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी में हुए भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर ने कहा कि श्री नयनादेवी जी विधानसभा के निचले क्षेत्र में एक माफिया लंबे समय से काम कर रहा था। अब उस पर लगाम लगाई गई है और स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
श्री नयनादेवी जी में आयोजित प्रेसवार्ता में विकास ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भी वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा था कि माफिया राज समाप्त कर श्री नयनादेवी जी विधानसभा के निचले क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इस वादे को अब कांग्रेस सरकार में पूरा किया जा रहा है। दबट और कांगूवाली में चल रहे रेल लाइन के काम के लिए बजरी ढोने का जितना भी कार्य है, उसे स्थानीय लोग कर रहे हैं। इस बात का विरोध करने के लिए अब भाजपा के विधायक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना रास नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निचले क्षेत्र में जो भी अवैध धंधा चल रहा था, उसे भाजपा विधायक रणधीर शर्मा का संरक्षण प्राप्त था। आज कांग्रेस सरकार में उनके से प्रयासों से करीब 50 से ज्यादा ट्रैक्टर स्थानीय लोगों के चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी मर्यादा और पद की गरिमा भूल गए हैं।