फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bull rescued from the ditch with the help of crain in Bilaspur's Bhaged

नाले में गिरे बैल को क्रेन की मदद से निकाला बाहर

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bull rescued from the ditch with the help of crain in Bilaspur's Bhaged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत भगेड़ में सड़क किनारे गहरे नाले में गिरे बैल को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रगति समाज सेवा के संचालक सुनील शर्मा और फोरलेन के निर्माण में लगे कर्मचारियों ने लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर क्रेन की मदद से बैल को जिंदा बाहर निकाला। हालांकि, इस घटना में बैल को गहरी चोटें आईं हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को भगेड़ में बैल गहरे नाले में गिर गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने जब रविवार सुबह बैल को नाले में गिरा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर को दी। राजीव ठाकुर ने बैल को बाहर निकालने के लिए प्रगति समाज सेवा समिति के संचालक सुनील शर्मा की सहायता ली।
विज्ञापन

एसडीएम की सूचना पर सुनील शर्मा फोरलेन के निमार्ण में लगे कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैल को निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने रस्सी से बैल को बांधकर उसे ऊपर खींचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस दौरान क्रेन को मौके बुलाया गया। क्रेन से बांधकर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नाले से बाहर निकाले गए घायल बैल को प्राथमिक उपचार देकर गो सेवक सुनील के पास रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश की कर रहे सेवा
बताते चले कि प्रगति समाज सेवा समिति के संस्थापक सुनील कई वर्षों से बेसहारा गायों व बैलों की सेवा का कार्य कर रहे हैं। सुनील घायल जानवरों की देखरेख और आपदा में फंसे बेजुबान मवेशियों को रेस्क्यू करने में अहम भूमिका निभाते है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों को कहना है कि इस जगह पर ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी है। बताया कि बैल आपस में लड़ते हुए नाले में गिरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जगह तारबंदी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed