{"_id":"61a71771d2efa7220c00c0db","slug":"bsnl-net-work-not-working-in-jandhuta-people-facing-problem-bilaspur-news-sml391948467","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से झंडूता में कार्य हो रहे प्रभावित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से झंडूता में कार्य हो रहे प्रभावित, लोग परेशान
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के पोस्ट ऑफिस झंडूता में बीएसएनएल का नेटवर्क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से पोस्ट ऑफिस में बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या चल रही है।
झंडूता पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत करीब 140 महिला एजेंट आरडी एवं एफडी सहित अन्य कार्य कर रहीं हैं। वहीं लोगों को वृद्धावस्था पेंशन भी यहीं से ही मिलती है। नेटवर्क की समस्या से रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला एजेंट शैलजा देवी, चंपा देवी, नरेश कुमारी, सत्या देवी, मोनिका कुमारी, सुनीता देवी, बंदना कुमारी, कमलेश कुमारी, चित्रलेखा, प्रेमी देवी, कल्पना देवी, पुष्प लता, फुलां देवी ने बताया कि करीब एक सप्ताह से पोस्ट ऑफिस में नेटवर्क की समस्या चल रही है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में कार्य करने वालों के अलावा लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। कार्यालय सहायक हमीरपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि झंडूता में सड़क के कार्य के कारण रोड कटिंग का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से बीएसएनएल नेटवर्क में समस्या चल रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही झंडूता में 4जी डिवाइस सिस्टम लगवाने जा रहे हैं, जिससे इंटरनेट समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।