फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BSNL consumers should get e-KYC done by 15th October

Bilaspur News: बीएसएनएल उपभोक्ता 15 अक्तूबर तक कराएं ई-केवाईसी

Thu, 14 Sep 2023 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
BSNL consumers should get e-KYC done by 15th October
-उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीएसएनएल उपभोक्ता 15 अक्तूबर तक अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। सभी उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उपभोक्ता अपने नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय में आसानी से इसे करवा सकते हैं।

बीएसएनएल क्षेत्रीय अभियंता बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ता ई-केवाईसी करवा लें। बीएसएनएल की ओर से पुराने मोबाइल उपभोक्ताओं की ई केवाईसी कराई जाएगी। इन उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की सिम लेते समय पेपर फॉर्म जमा कराया था। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सभी बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं के फॉर्म को डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कार्यालय की ओर से भी लोगों को फोन भी किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे फ्रॉड कॉल भी मान रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि कार्यालय में आसानी से इस प्रक्रिया को पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि पहले कागजी प्रक्रिया होती थी, इस कारण रिकॉर्ड रखने में समस्याएं होती थीं, लेकिन अब डिजिटल केवाईसी करवाकर उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्हें भी कई प्रकार के झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed