फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bridge became on bagul river

Bilaspur News: कारसेवा से शुरु हुआ बैगुल नदी पर बांध निर्माण का कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
bridge became on bagul river
खजुरिया (रामपुर)। खमरिया स्थित बैगुल नदी बांध पर रामपुर और बरेली की संयुक्त टीम ने पैमाइश कर धौरी नदी की जगह को चिह्नित किया। जिसके बाद कारसेवा द्वारा बांध निर्माण का कार्य शुरू किया गया। बांध निर्माण कार्य शुरू होते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ उठी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खमरिया स्थित बैगुल नदी बांध पर एक दिन पूर्व में बिलासपुर तहसील की राजस्व विभाग की एक टीम और जिला बरेली तहसील बहेड़ी की राजस्व विभाग की टीम ने बांध पर पहुंचकर पिपलिया विजयनगर की धौरी नदी की सीमा और मोहम्मदपुर गांव के सामने धौरी नदी की सीमा को नापकर धौरी नदी की जगह को निश्चित किया गया। इस पैमाइश पर दोनों सीमा के गांव के ग्रामीण संतुष्ट हो गए और उन्होंने धौरी नदी को कब्जा मुक्त कर दिया। धौरी नदी की पैमाइश के तुरंत बाद ही पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने किसानों के सहयोग एवं कारसेवा के माध्यम से बांध निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। बांध निर्माण के एक दिन पूर्व में पुराने बांध में पड़ी दरारे और गड्ढों को पाटकर समतल करने का कार्य किया गया। इसके बाद बैगुल नदी के पानी को रोकने के लिए बांध की एक साइड में मिट्टी डालने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने बताया है कि बैगुल नदी की धार को रोककर धौरी नदी को पानी भेजने के लिए लगातार कई दिन तक मिट्टी डालने का कार्य किया जाएगा तब कहीं जाकर बैगुल नदी की धार रुक पाएगी। बैगुल नदी बांध निर्माण के सहयोग में वेदप्रकाश कश्यप, किसान नेता बलवीर सिंह गंगवार, सतेंद्र कुमार गंगवार, शंकर लाल मौर्य, संजीव कुमार, मनोज कुमार, अंजु कुमार और शेरसिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed