फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Brave soldiers of Bilaspur protected the country: Dharmani

बिलासपुर के वीर सैनिकों ने की देश की सुरक्षा : धर्माणी

Sat, 27 Jan 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Brave soldiers of Bilaspur protected the country: Dharmani
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर में योगा प्रस्तुति देते बच्चे। प्रशासन
परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार जैसे वीर योद्धा हुए पैदा
विज्ञापन

वीरों की सूची में एक विक्टोरिया क्राॅस, एक जार्ज क्रॉस विजेता भी
छात्र स्कूल बिलासपुर में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 75वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने चंगर शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भव्य परेड का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई। हमारा देश विश्वभर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा और अंतरराष्ट्र्रीय शांति स्थापना के लिए गौरवशाली वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश भर में जिले का नाम रोशन किया है। बिलासपुर की धरती पर स्वतंत्रता से पहले के पांच वीरता पुरस्कार विजेता हैं, जिनमें से एक विक्टोरिया क्राॅस, एक जार्ज क्रॉस विजेता हैं। विक्टोरिया क्रॉस विजेता कैप्टन वीर भंडारी राम और शहीद नायक किरपा राम को बहादुरी पुरस्कार जार्ज क्रॉस प्राप्त हुआ है। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार जैसे वीर योद्धा भी इसी भूमि पर पैदा हुए हैं। सूबेदार संजय कुमार ने ऑपरेशन विजय के दौरान दुश्मनों को लोहे के चने चबाए थे। इसके लिए उन्हें सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज बिलासपुर ने गिद्दा और समूहगान, बॉयज स्कूल ने समूहगान, कोठीपुरा स्कूल की आर्केस्ट्रा पर प्रस्तुति, समाज सेवा समिति की विशेष योग, गर्ल्स स्कूल ने बिलासपुरी लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुति पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 सड़कों पर 200 करोड़ व्यय
जिले में नाबार्ड के अंतर्गत 31 नई सड़कों का काम प्रगति पर है। इस पर 200 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 19 नई सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इन पर 170 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। जिले में सड़कों के नवीनीकरण पुलियों के निर्माण, सोलिंग, बियरिंग और टारिंग पर लगभग 255 करोड़ रुपये व्यय किया जा रहे हैं।
एरो और वाटर स्पोटर्स को दिया जा रहा बढ़ावा
जिला प्रशासन बिलासपुर और पर्यटन विभाग की ओर से एरो और वाटर स्पोट्र्स का अनुभव लेने के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है जिससे जिले के युवा भी इन खेलों के प्रति आकर्षित होंगे। इन खेलों को अपने कॅरिअर के रूप में भी अपना सकते हैं।
इन्हें किया सम्मानित
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघ की अध्यक्ष प्रेमी देवी, स्वतंत्रता सेनानी सहजराम, प्रेम देवी, तारा देवी, निर्मला देवी और ज्ञान देवी को सम्मानित किया। इसके अलावा परेड कमांडर बलबीर सिंह, पुलिस प्लाटून कमांडर एएसआई ललित कुमार, महिला पुलिस टुकड़ी के प्लाटून कमांडर एएसआई अनिल कुमार, ग्रह रक्षक टुकड़ी के प्लांट कमांडर अभिषेक, एनसीसी आर्मी विंग के प्लाटून कमांडर कृतेश, एनसीसी नेवल विंग के प्लाटून कमांडर अंकित ठाकुर, एनएसएस विंग के प्लाटून कमांडर मुवीन, गृह रक्षक बैंड के प्लाटून कमांडर संजय कुमार को भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और वीरू राम, कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक गोकुल चन्द्र कार्तिकेयन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, जिला परिषद सदस्य गौरव समेत विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूलों के बच्चे शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर में योगा प्रस्तुति देते बच्चे। प्रशासन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर में योगा प्रस्तुति देते बच्चे। प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed