Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   boy beaten in academy

Bilaspur News: निजी खेल अकादमी में छात्रों के बीच मारपीट, एक को आईं चोटें

Tue, 03 Mar 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
boy beaten in academy
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत भगेड़ में स्थित एक निजी खेल अकादमी में छात्रों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक छात्र को सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया।

जानकारी के अनुसार घायल छात्र और उसके कोच ने बताया कि दोपहर के समय अकादमी में नियमित रूप से खेल अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अकादमी का ही एक छात्र बाहरी युवकों को साथ लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उक्त छात्र ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अकादमी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसका चिकित्सीय परीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्र को सिर व टांगों में गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक इसी निजी खेल अकादमी के छात्र हैं और भगेड स्थित सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व विद्यालय में किसी बात को लेकर इन युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed