फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Body found in drain identified

Bilaspur News: नाले में मिले शव की हुई पहचान

Fri, 03 May 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Body found in drain identified
- एक माह से लापता था मंडी माणवा का रामलाल
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा मौत के कारणों का पता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के लोअर कोठीपुरा में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। व्यक्ति करीब एक माह से लापता था। उसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों और बाजू पर चढ़े प्लास्टर से की है।

शव मिलने के बाद पुलिस ने हाल ही में कोठीपुरा के पास मंडी मांणवा गांव से लापता हुए रामलाल पुत्र चेतराम के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने मृतक की पहचान उसके कपड़ों और टूटी हुई बाजू से की। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। पुलिस ने आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि बुधवार शाम को एम्स कोठीपुरा से नोआ गांव की ओर जाने वाले पैदल रास्ते पर स्थित नाले में एक शव मिला था। गली सड़ी हालत में मिले शव की पहले पहचान नहीं हो पाई थी। व्यक्ति छह मार्च से घर से लापता हुआ था। परिजनों ने इस व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed