{"_id":"6aad8c422aefd80b3c02cb6c","slug":"bjps-sit-in-and-hunger-strike-continue-anurag-and-sudhir-to-reach-ghumarwin-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167990-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाजपा का धरना-अनशन जारी, आज घुमारवीं पहुंचेंगे अनुराग और सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाजपा का धरना-अनशन जारी, आज घुमारवीं पहुंचेंगे अनुराग और सुधीर
विज्ञापन
घुमारवीं में क्रमिक अनशन पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
अनशन स्थल पर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
पुलिस कार्रवाई में कथित भेदभाव के विरोध में 14वें दिन भी आंदोलन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस कार्रवाई में कथित भेदभाव के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का क्रमिक धरना-अनशन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा घुमारवीं पहुंचेंगे। दोनों नेता शाम चार बजे अनशन स्थल पर पहुंचकर क्रमिक अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि अनुराग ठाकुर और सुधीर शर्मा के घुमारवीं पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के समक्ष पुलिस कार्रवाई में कथित भेदभाव से जुड़े मामले को रखा जाएगा। कार्यकर्ता पिछले 14 दिनों से लोकतांत्रिक तरीके से धरना-अनशन कर अपनी मांगें प्रशासन और सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और कार्यकर्ताओं की मांगों का समाधान करवाना है। शनिवार को दोनों नेताओं के साथ आंदोलन की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को क्रमिक धरना-अनशन के दौरान बिशन दास, राय सिंह, ओम प्रकाश, केयर सिंह और राज कुमार अनशन पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर धरना स्थल पर नारेबाजी कर रोष जताया।
कई वरिष्ठ नेताओं का मिल चुका समर्थन
घुमारवीं में चल रहे आंदोलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और जिला प्रभारी रश्मिधर सूद समेत कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिल चुका है।