फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP workers urged to start preparations for the 2027 elections

Bilaspur News: भाजपा कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों के लिए तैयारी शुरू करने का आह्वान

Thu, 20 Nov 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP workers urged to start preparations for the 2027 elections
भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित संयुक्त बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
सिद्धार्थन बोले-मेरा बूथ,सबसे मजबूत से ही संभव होगी मिशन 2047 की राह
विज्ञापन

कांग्रेस की झूठी गारंटियों को उजागर करने के लिए चलाया जाएगा जनजागरण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से फील्ड में सक्रिय होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
इस संकल्प को पूरा करने में हिमाचल में 2027 से 2047 तक भाजपा की लगातार जीत सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण होगा और इसमें बूथ स्तर का काम निर्णायक भूमिका निभाएगा। वीरवार को बिलासपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सदर और बिलासपुर मंडल के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा बूथ-सबसे मजबूत मंत्र को धरातल पर उतारना ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने बताया कि भाजपा जल्द ही कांग्रेस सरकार की नाकामियों और झूठी गारंटियों को उजागर करने के लिए जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि गुजरात में भाजपा लगभग साढ़े तीन दशकों से सत्ता में है, जिसका श्रेय वहां के कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत को जाता है। हिमाचल में भी कार्यकर्ताओं को उसी तर्ज पर प्रतिदिन अपने बूथ के लिए केवल 2-3 घंटे निकालकर लोगों से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि नियमित जनसंपर्क, समस्याओं को जानना और उनके समाधान के लिए प्रयास बूथ कार्यकर्ताओं की दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए, इसी से हर बूथ पर भाजपा का परचम लहराना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थन ने कांग्रेस पर झूठ और गुमराह करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की 10 गारंटियों की सच्चाई उजागर हो चुकी है, वहीं बिहार में भी इसी तरह की गारंटियों का ढिंढोरा पीटा गया लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद अराजकता, माफिया राज, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मोर्चा संभालना होगा। बैठक में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी पायल वैद्य, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित, जिला सह प्रभारी देशराज, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed