फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP workers stage a sit-in outside the police station over the failure to register an FIR.

Bilaspur News: एफआईआर दर्ज न होने पर थाने के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 05 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP workers stage a sit-in outside the police station over the failure to register an FIR.
घुमारवीं में थाना के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए भेदभाव के आरोप
विज्ञापन

बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। अपनी शिकायत पर एफआईआर दर्ज न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घुमारवीं थाना परिसर के बाहर धरना दिया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शिकायत पर मामला दर्ज करने की मांग उठाई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर रही है, जबकि भाजपा की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय शर्मा और मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद तीनों को अदालत से जमानत लेनी पड़ी।गर्ग ने कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के प्रमाण सहित पुलिस को शिकायत दी गई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय शिकायत को रोजनामचे में दर्ज कर दिया और शिकायतकर्ताओं को अदालत जाने की बात कही।

उन्होंने सवाल उठाया कि समान मामलों में पुलिस के अलग-अलग मापदंड क्यों हैं। गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने तक धरना जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed