{"_id":"69186b3885a318cafd027bf1","slug":"bjp-will-surround-the-police-station-in-ghumarwin-on-november-18-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-148430-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 18 नवंबर को पुलिस थाना का घेराव करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 18 नवंबर को पुलिस थाना का घेराव करेगी भाजपा
विज्ञापन
निहारी में आयोजित घुमारवीं और भराड़ी भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व
निहारी में हुई बैठक में बनाई गई रणनीति
कांग्रेस सरकार बनने के बाद घुमारवीं में भाजपा समर्थकों को दी जा रहीं धमकियां : गर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं और भराड़ी भाजपा मंडल की बैठक शनिवार को निहारी में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को पुलिस थाना घुमारवीं का घेराव किया जाएगा। साथ ही घुमारवीं में रैली निकाली जाएगी।
घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और भराड़ी मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक और मंत्री के तानाशाही रवैया अपनाने और आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा घुमारवीं व भराड़ी मंडल पुलिस थाना घुमारवीं का घेराव करेगी। घेराव में भारी संख्या में आम लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व समर्थक सुबह 10:30 बजे एम-फोर-यू होटल परिसर में एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रूप में थाने की ओर कूच किया जाएगा। इसके बाद घुमारवीं थाने का घेराव किया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से घुमारवीं क्षेत्र में जनता और भाजपा समर्थकों को जानबूझकर डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और स्थानीय विधायक के प्रभाव में कई भाजपा समर्थित लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिससे आमजन बेहद परेशान हैं। गर्ग ने कहा कि आम जनता का उत्पीड़न अब असहनीय हो चुका है। घुमारवीं में तानाशाही नहीं चलेगी। जनता के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई हर स्थिति में जारी रहेगी। उन्होंने कहा की कि इसी अन्याय के विरोध में 18 नवंबर को पुलिस थाना घुमारवीं का घेराव किया जाएगा। गर्ग ने क्षेत्र के लोगों से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पहुंचकर तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।