फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP state spokesperson alleges rigging in assembly recruitments

Bilaspur News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने विधानसभा भर्तियों में लगाया धांधली का आरोप

Wed, 05 Feb 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP state spokesperson alleges rigging in assembly recruitments
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी।
महेंद्र धर्माणी बोले, मामले की हो जांच, नहीं तो सड़कों पर विरोध करेगी भाजपा
विज्ञापन


इन भर्तियों को रद्द कर मेरिट के आधार पर की भर्ती की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने प्रदेश सरकार पर विधानसभा में नौकरियों में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्रों से 14 लोगों को मनमाने तरीके से नौकरियां प्रदान कर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा मजाक किया है।

धर्माणी ने इन भर्तियों को रद्द कर मेरिट के आधार पर दोबारा भर्ती प्रक्रिया की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ष एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब चोर दरवाजे से नौकरियां प्रदान कर बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भाई-भतीजावाद और बैक डोर एंट्री के माध्यम से अपने करीबियों को नौकरियां दी हैं। यह सारी भर्ती प्रक्रिया राजनीतिक लाभ के तहत की गई हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने अधीनस्थ चयन सेवा बोर्ड हमीरपुर को धांधलियों के चलते बंद कर दिया था और अब विधानसभा में नौकरियां देने में भी धांधली की गई है। कहा कि इन भर्तियों से प्रदेश के युवाओं का मनोबल गिरा है। प्रदेश में इस समय लाखों पंजीकृत बेरोजगार हैं, जो सरकार की भर्तियों से आहत हैं। उन्होंने चयनित लोगों की नियुक्तियों की जांच कराने और दोबारा से मेरिट आधारित भर्तियां करने की मांग की ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को न्याय मिल सके। चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले की जांच नहीं कराती तो भाजपा सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed