फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP National President JP Nadda will come to Bilaspur on March 7

Bilaspur News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 मार्च को आएंगे बिलासपुर

Sat, 25 Feb 2023 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP National President JP Nadda will come to Bilaspur on March 7
बिलासुपर। सांसद खेल महाकुंभ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। बिलासपुर में 7 और 8 मार्च को खेल महाकुंभ हाेने जा रहा है। इसमें जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। इससे पहले भाजपा सदर मंडल बिलासपुर की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को और गति देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 2024 के चुनावों के लिए बूथ स्तर पर बैठकें करें। उन्होंने कहा कि 7 और 8 मार्च को सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें प्रत्येक पंचायत के युवक मंडलों और महिला मंडलों की ओर से खेली जाने वाली खेलों के लिए प्रतिस्पर्धा कराई जाएंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रताप चौहान, राजेंद्र, कुलदीप ठाकुर और सीता धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed