फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP Mahila Morcha's Shakti Vandan Marathon on March 4

Bilaspur News: भाजपा महिला मोर्चा की शक्ति वंदन मैराथन दौड़ 4 मार्च को

Tue, 27 Feb 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha's Shakti Vandan Marathon on March 4
-बिलासपुर में मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक में हुई लोस चुनाव की तैयारी पर चर्चा
विज्ञापन

- प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी बोली,‘सखी निर्माण’ के तहत बूथ स्तर पर 5-5 महिलाओं को संगठन से जोड़ें

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को बिलासपुर में महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 मार्च को जिला स्तर पर शक्ति वंदन मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। राष्ट्र हित में यह दौड़ गैर राजनीतिक होगी। इसमें महिलाओं समेत सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, 5 मार्च को शक्ति वंदन यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन

वंदना योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में जहां देश का चहुंमुखी विकास हुआ है, वहीं हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की गई हैं। फिर एक बार-मोदी सरकार और अब की बार-400 पार का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने मोर्चा की पदाधिकारियों को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि ‘सखी निर्माण’ के तहत बूथ स्तर पर 5-5 महिलाओं को संगठन से जोड़ें। बूथ स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन भी करें। प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्रों पर महिला पदयात्रा की जाए। इसके साथ ही ‘कमल मेहंदी कार्यक्रम’ भी आयोजित किए जाएं। इसके तहत महिलाओं के हाथों पर मेहंदी से कमल के फूल तथा अब की बार-400 पार व ‘फिर एक बार-मोदी सरकार’ स्लोगन डिजाइन किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान द्वारा तय किया गया लक्ष्य हासिल करने में महिला मोर्चा कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि महिला मोर्चा का पार्टी में विशेष स्थान है। मोदी सरकार ने आधी आबादी के हित में कई योजनाएं चलाने के साथ ही उन्हें कई अधिकार भी दिए हैं। इसके तहत विधानसभा और लोकसभा में उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हिमाचल की विधानसभा में वर्तमान में केवल एक महिला विधायक है। आरक्षण लागू होने के बाद 22-23 महिलाएं विधानसभा में पहुंचेंगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। नारी शक्ति की सहभागिता से भाजपा 400 प्लस का लक्ष्य अवश्य हासिल करेगी। बैठक में मोर्चा की जिला महासचिव रचना ठाकुर, मीना वशिष्ठ, प्रदेश सचिव शीतल भारद्वाज, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अंजना, नीना कौशल, कमलेश, सचिव कांता, प्रोमिला चंदेल, रक्षा, मीना, चंपा चंदेल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed