फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp leader naqvi told

लोकतंत्र में गोली का कोई स्थान नहीं: नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bjp leader naqvi told
बिलासपुर (रामपुर)। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जामिया और शाहीन बाग में गोली चलाए जाने की घटना पर कहा है कि लोकतंत्र में गोली का कोई स्थान नहीं है, बल्कि बोली का है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोग भ्रम में न रहें और असलियत को समझें। राष्ट्रपति भी स्वयं कह चुकें हैं कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविवार को क्षेत्र के नबाबगंज गांव स्थित मीरीपीरी खालसा एकेडमी में इंटरनेशनल कबड्डी कप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया और शाहीन बाग में चली गोली को लेकर कहा कि लोकतंत्र में गोली का कोई स्थान नहीं है, बल्कि बोली का है। सीएए को लेकर कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए लोगों में भ्रम की स्थिति बनाए हुए हैं। उसके पीछे उनकी राजनीतिक मंशा है और सीधे साधे लोगों को गुमराह करने में लगे हैं तथा माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सभी को असलियत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी भारतीय की नागरिकता लेने को। उन्होंने कहा कि आज भी कोई विदेशी शर्तों को पूरा करके भारत की नागरिकता ले सकता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी उनका पसंदीदा खेल है और वह बचपन में बहुत खेला करते थे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजक बाबा अनूप सिंह जी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी टूर्नामेंट कराकर युवाओं के शारीरिक विकास में अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने देश के तमाम राज्यों व विदेश से आए खिलाड़ियों का होंसला अफजाई भी किया और ऐसे ही खेलते रहने को कहा। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के जरिए बाबा अनूप सिंह जी सभी को एक साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं, वहीं युवाओं के विकास को गति भी दे रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह, प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन, कैप्टन जगतार सिंह, सर्वजीत सिंह सोहल, जिला पंचा अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, दलजीत सिंह गोराया, गुरमीत सिंह भट्टी, मंजीत सिंह अटवाल, अर्जुन सिंह गिल, अमृतपाल सिंह गिल, तेजिंदर सिंह विर्क, डॉ. किशोरी लाल, श्यामल मिर्धा, धर्मवीर मित्तल, कपिल आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed