फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP Kisan Morcha's Sadar and Bilaspur Mandal executive committee declared

Bilaspur News: भाजपा किसान मोर्चा की सदर और बिलासपुर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha's Sadar and Bilaspur Mandal executive committee declared
राकेश भारद्वाज सहित पांच को बनाया गया सदर मंडल का उपाध्यक्ष
विज्ञापन

बिलासपुर मंडल में मैहरी काथला के देशराज, घरबासड़ा के राम सिंह बने महामंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा की सदर और बिलासपुर मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किसान मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष चेतराम वर्मा और बिलासपुर मंडल अध्यक्ष विजयपाल वर्मा ने शनिवार को अपनी टीमों का ऐलान किया।
किसान मोर्चा सदर मंडल अध्यक्ष चेतराम वर्मा ने बताया कि बरमाणा के राकेश भारद्वाज, चांदपुर के रामपाल ठाकुर, कंदरौर के राकेश ठाकुर, परनाली के पिस्तूराम व हरनोड़ा के श्यामलाल को उपाध्यक्ष, तरेड़ (चांदपुर) के बलवीर ठाकुर व माकड़ी मारकंड के विनोद कश्यप को महामंत्री, सिहड़ा के चमारूराम, बंदला के संजीव कुमार, बलोह के बलदेव वर्मा, मारकंड के रामपाल, सलनू के राजेश चंदेल व नौणी के राधे श्याम शर्मा को सचिव, बागी के चेतराम धीमान को कोषाध्यक्ष, बंदला के चुनीलाल को सह कोषाध्यक्ष, नोग के बाबूराम को कार्यालय सचिव, मारकंड के ज्वाला प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष, हरनोड़ा के महेंद्र ठाकुर को मीडिया प्रभारी, मंडी माणवां के बालक राम को मीडिया सह प्रभारी, चांदपुर के नंदलाल नंदी को मुख्य प्रवक्ता, लुहणू कनैतां के हरदेव नंबरदार, चलामा के रूप लाल, मंडी-भराड़ी के विजय कुमार व लखनपुर के रणजीत ठाकुर को प्रवक्ता, हरनोड़ा के कपिल ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी, काहवी के राजपाल, पंजगाईं के प्रसन्न मिश्रा व दयोली के रामलाल को सोशल मीडिया सह प्रभारी तथा खंगड़ के चमन ठाकुर को आईटी प्रभारी और दयोली के संजीव नंबरदार, मंडी-भराड़ी के अजय ठाकुर व लखनपुर के नैण सिंह को आईटी सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

उधर, किसान मोर्चा के बिलासपुर मंडल अध्यक्ष विजयपाल वर्मा ने बताया कि ननावां के ज्ञानचंद शर्मा, नैण गुजरां के रमेश ठाकुर, बल्हचुराणी के राकेश कुमार बिट्टू, रोहिण के राजेंद्र सिंह चंदेल व चलग के पंडित अमरनाथ शर्मा को उपाध्यक्ष, मैहरी काथला के देशराज व घरबासड़ा के राम सिंह को महामंत्री, लद्दा के ओम प्रकाश, कुठेड़ा के राम किशोर, तल्याणा के रणजीत सिंह व मोरसिंघी के सुरेश को सचिव, ग्वाल मुठाणी के कृष्ण लाल गौतम को कोषाध्यक्ष, छाड़ल के राकेश कुमार व बरड़ी पारटी के रूप सिंह को सह कोषाध्यक्ष, बनोहा के मदन गोपाल को कार्यालय सचिव, काथला के जगदीश सांख्यान व घल्याणा के अनिल कुमार को कार्यालय सहसचिव, जबल्याणा के सुरेंद्र कुमार सूंका को सोशल मीडिया प्रभारी, निऊं (परनाल) के अजय रतन को सोशल मीडिया सह प्रभारी, बलोह के प्रीतम चंद को मीडिया प्रभारी, मल्यावर के ज्ञानचंद, रणसल के जीवानंद व चुराड़ी के जयलाल को मीडिया सह प्रभारी, हरलोग के ज्ञानचंद को मुख्य प्रवक्ता, सताली के रामलाल व चुराड़ी के सोहन लाल को प्रवक्ता, धाड़त मझवाड़ के कुलदीप सिंह को आईटी प्रभारी, छाड़ल के राजेंद्र कुमार को आईटी सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed