{"_id":"66fa93fe4f0b2f145601933f","slug":"bjp-government-itself-took-steps-to-save-seer-khad-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124165-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीर खड्ड के बचाव के लिए भाजपा सरकार ने ही उठाए कदम : देशराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीर खड्ड के बचाव के लिए भाजपा सरकार ने ही उठाए कदम : देशराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, कांग्रेस को सीर खड्ड उत्सव मनाने का अधिकार नहीं
हटवाड़ से बलघाड़ तक बढ़ाया जाए सीर खड्ड का तटीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज ने कहा कि सीर खड्ड के बचाव के लिए जो भी कदम उठाए हैं वह भाजपा सरकार के समय में उठाए हैं। कांग्रेस को सीर खड्ड उत्सव मनाने का कोई भी अधिकार नहीं है।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सीर खड्ड घुमारवीं और सदर विधानसभा क्षेत्र की भाग्य रेखा है। इस बात के सारे तथ्य विधानसभा के पटल पर हमेशा भाजपा नेताओं पूर्व विधायक कर्मदेव धर्माणी और सदर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रखे हैं। आज तक सीर खड्ड के बचाव के लिए जो कुछ भी किया गया है, वह भाजपा सरकारों की देन है। सीर खड्ड का चैनलाइजेशन भी भाजपा सरकार के समय में हुआ। इसके विपरीत कांग्रेस की सरकारों से इस कार्य के लिए एक फूटी कौड़ी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जाहू से तटीकरण की योजना बनी थी। कांग्रेस ने इस योजना को राजनीति की भेंट चढ़ाया है। हंबोट, हटवाड़, बम्म, मैहरी काथला, तलवाड़ा, पटेर व मोरसिंघी के लोगों की सैकड़ों बीघा जमीन पानी में बह गई। उन्होंने मांग उठाई कि सीर खड्ड का तटीकरण हटवाड़ से लेकर बलघाड़ तक बढ़ाया जाना चाहिए।