फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP District President congratulated the MLA on his birthday by feeding him sweets.

Bilaspur News: भाजपा जिला अध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर विधायक को दी जन्मदिन की बधाई

Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP District President congratulated the MLA on his birthday by feeding him sweets.
मिठाई खिलाकर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को दिन भर चहल-पहल रही। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल के जन्मदिन पर कार्यकर्ता दिन भर उन्हें बधाई संदेश देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उन्होंने जन्मदिन की खुशियां उनके साथ साझा की।

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व जिला महासचिव प्यारेलाल चौधरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी स्वदेश ठाकुर, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, नयनादेवी अपर मंडल अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंडित व भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष अक्षय ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता केक और मिठाइयां लेकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। त्रिलोक जमवाल ने उनके साथ केक काटकर उनका मुंह मीठा करवाया। शुभकामनाओं के लिए उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रेम व स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed