{"_id":"67067da1f40aa493bb009c39","slug":"bjp-distributed-jalebis-in-celebration-of-victory-in-haryana-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-124676-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हरियाणा में मिली जीत की खुशी में भाजपा ने बांटी जलेबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हरियाणा में मिली जीत की खुशी में भाजपा ने बांटी जलेबियां
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दी एक दूसरे को बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत और हैट्रिक के साथ भाजपा की शानदार जीत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में पार्टी के आज तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की खुशी में बुधवार को बिलासपुर में कार्यकर्ताओं ने सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल के साथ जलेबियां बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की झूठ की दुकान को नकारते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करने वाली भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है।
जीत और शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को देते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने का अंदाज बदलते हुए लड्डू की जगह जलेबी से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर परोक्ष रूप से कांग्रेस पर तंज भी कसा। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। भाजपा ने न केवल अपना पिछला रिकार्ड तोड़ा है, बल्कि जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचकर वह दोबारा सरकार भी बनाने जा रही है। हरियाणा में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कई तरह के हथकंडे अपनाए। यहां तक कि हिमाचल में जनता को दी गई सभी गारंटियां पूरी करने का झूठा राग अलापते हुए हरियाणा की जनता को भी कई सब्जबाग दिखाए गए।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां पूरी करने का झूठा ढिंढोरा जोरशोर से पीटते हुए हरियाणा की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन इस पड़ोसी राज्य के प्रबुद्ध लोग हिमाचल में कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर को बखूबी पहचान चुके हैं। इसी वजह से हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के हर हथकंडे को नकारते हुए उसे सबक सिखाया है। कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। पिछले चुनाव में जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 25 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में वोट शेयर के मामले में भाजपा पहले स्थान पर है। इस राज्य की जनता ने चुनाव लड़ने वाले प्रतिबंधित और अलगाववादी संगठनों को भी करारा सबक सिखाया है। यह इस बात का साफ संकेत है कि जम्मू-कश्मीर की जनता शांति और विकास चाहती है।