फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Birsa Munda remembered on Tribal Pride Day

Bilaspur News: जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को किया याद

Fri, 15 Nov 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Birsa Munda remembered on Tribal Pride Day
स्वारघाट के टिक्कर में जनजातीय गौरव दिवस पर उपस्थित बच्चे व अन्य। संवाद
.बिरसा मुंडा को धरती पिता के रूप में पूजते हैं आदिवासी : भाग सिंह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से रॉयल यूथ क्लब ने टिक्कर में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्थानीय शिक्षक भाग सिंह ने बच्चों को बिरसा मुंडा की जीवनगाथा से परिचित कराया।
उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय लोकनायक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी समुदाय को संगठित कर एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया था। भारतीय आदिवासी बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ यानी ‘धरती पिता’ के रूप में पूजते हैं। भाग सिंह ने बताया कि आदिवासी समुदाय का जीवन प्रकृति से गहराई से जुड़ा है। उन्होंने हमेशा प्रकृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया। ब्रिटिश शासन के दौरान वन संपदा को शोषण से बचाने के लिए उन्होंने और उनके समुदाय ने कई कुर्बानियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत टाली जकातखाना के विभिन्न गांवों से आए लगभग 35 बच्चों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में अनुराधा ने पहला, रिया ने दूसरा और मनीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को रॉयल यूथ क्लब के प्रधान रविंदर ठाकुर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया। इसमें प्रकाश चंद शास्त्री, हितेश कुमार, रविंद्र कुमार, मदन लाल ठाकुर, गगन, साहिल, रिंकू, केशव, अमित, मृदुल, निधि, प्रिंस ठाकुर, अंशुल, आशीष और मुनीश ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed