{"_id":"5ff35bb48ebc3e40fe0c59a9","slug":"bird-flu-danger-looms-over-bilaspur-after-infection-found-in-pong-lake-bilaspur-news-sml3567063162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग झील में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बढ़ी बिलासपुर की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग झील में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बढ़ी बिलासपुर की चिंता
विज्ञापन
बिलासपुर। पौंग झील में मरने वाले विदेशी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बिलासपुर जिले में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले के गोविंद सागर और कोलबांध झील मेें भी इन दिनों प्रवासी पक्षियों का आना होता है। प्रदेश भर में जहां इस फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन जिला स्तर पर अभी इस बारे में कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
न ही जिला में किसी प्रकार के सैंपल लेने के आदेश जारी हुए और न ही अभी तक इस संबंध में कोई छानबीन की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला की गोविंद सागर झील में हर साल सर्दियों में प्रवासी पक्षी आते हैं। वहीं कोलडैम के आसपास भी इन पक्षियों को देखा जाता है। प्रशासन का कहना है कि अभी तक जिला में इस तरह से किसी पक्षी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। न ही इससे संबंधित कोई मामला सामने आया है। बताते चलें कि अधिकतर प्रवासी पक्षी चीन, रूस और साइबिरिया जैसे देशों से आते हैं।
0
देश में कुल 42 रामसर साइट में से तीन प्रदेश में
चंद्रताल, पौंग और रेणुका को रामसर साइट घोषित किया गया है। रामसर साइट वह क्षेत्र होता है जहां पर प्रवासी पक्षियों और दूसरे फिसरीज से जुड़े जीवों के संवर्धन के लिए विशेष रूप से यूनेस्को की ताकीद के अनुसार कार्य किया जाता है। हालांकि गोविंद सागर झील रामसर साइट में नहीं आती है। लेकिन उसके बावजूद सालों से यहां प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
0
अभी तक जिला में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। संबंधित विभागों से वार्ता कर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
रोहित जम्वाल, डीसी बिलासपुर
0
बर्ड फ्लू किसी एक इंसान से दूसरे इंसान में कोरोना की तरह नहीं फैलता है। यह एक पक्षी से दूसरे पक्षी में फैलता है। अगर इससे संक्रमित पक्षी किसी स्थानीय पक्षी के संपर्क में आता है तो वो इससे ग्रसित होगा। वहीं अगर किसी व्यक्ति में यह संक्रमण घुसता है तो इसकी मारक क्षमता 60 फीसदी है।
डॉ.श्याम वर्मा, बीएमओ मार्कंडेय