फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur's Sachin won a bronze medal in Japan.

Bilaspur News: जापान में बिलासपुर के सचिन ने जीता कांस्य पदक

Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur's Sachin won a bronze medal in Japan.
एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, कसोल के खिलाड़ी ने बढ़ाया देश का मान
विज्ञापन


बिलासपुर। एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले के कसोल गांव के खिलाड़ी सचिन ठाकुर ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जापान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ ही सचिन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कसोल से जापान तक का सचिन ठाकुर का सफर कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक रहा है। कोच अंग्रेज सिंह और रविंद्र सिंह ने कहा कि सचिन शुरू से ही प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए और भी पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। सचिन ठाकुर की यह ऐतिहासिक उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर विश्व स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed