{"_id":"692ffa60c35c6ee35d005cac","slug":"bilaspur-two-arrested-with-15-614-kg-poppy-husk-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
Wed, 03 Dec 2025 02:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:22 PM IST
सार
तलाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना तलाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने रात के समय छियातर में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
तभी कल्लर से मलारी की ओर आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस को देख कर दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और कार की तलाशी ली। तलाशी में कार की डिक्की से 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन निवासी कोटलू ब्राहमणा तहसील घुमारवीं और शब्बीर खान निवासी धुसाड़ा तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन